बोध प्रश्न: उत्तर लिखिए -
प्रश्न क. स्वामी रामतीर्थ को स्टेशन पर फलों की खोज क्यों करनी पड़ी?
उत्तर . स्वामी जी उन दिनों उपवास पर थे और फल ही उनका भोजन था। इसलिए उन्हें फलों की खोज करनी पड़ी।
प्रश्न ख.जापानी युवक स्वामी जी के लिए फल क्यों ले आया ?
उत्तर. जापानी युवक स्वामी जी के लिए फल इसलिए ले आया क्योंकि उसने स्वामी जी को यह कहते सुन लिया कि "जापान में शायद फल नहीं मिलते!" युवक को अपने देश से बड़ा प्रेम था। वह नहीं चाहता था कि उसके देश के बारे में विदेशों में गलत संदेश जाए।
प्रश्न ग. स्वामी जी द्वारा फलों का मूल्य दिए जाने पर जापानी युवक ने क्या कहा?
उत्तर. स्वामी जी द्वारा फलों का मूल्य दिए जाने पर जापानी युवक ने कहा कि "आप इनका मूल्य देना ही चाहते हैं तो अपने देश में जाकर किसी से यह न कहिएगा कि जापान में फल नहीं मिलते।"
प्रश्न घ. युवक और उसके देशवासियों का पुस्तकालय में प्रवेश क्यों वर्जित कर दिया गया?
उत्तर. युवक ने एक सरकारी पुस्तकालय की पुस्तक से कुछ दुर्लभ चित्र चुरा लिये और पुस्तक वापस कर दी। किसी जापानी विद्यार्थी ने उसे देख लिया और पुस्तकालय प्रभारी को इसकी सूचना दे दी । पुलिस ने तलाशी लेकर वह चित्र उस विद्यार्थी के कमरे से बरामद किए और दंड स्वरूप पुस्तकालय में उस युवक के साथ ही उसके देश के निवासियों का भी प्रवेश भी वर्जित कर दिया।
2. वाक्य को पढ़िए और सोच कर लिखिए- अच्छी आदत/ गलत आदत
क. केला खाकर छिलका रास्ते में फेंकना। गलत आदत
ख. अपने घर का कूड़ा बाहर सड़क पर फेंकना। गलत आदत
ग. शौचालय का प्रयोग करना और साबुन से हाथ धोना। अच्छी आदत
घ . पुस्तकालय से पुस्तक लेकर पढ़ना अपना घर, गली, स्कूल, बस, ट्रेन को गंदा करना। गलत आदत
ङ. पौधे लगाना और उनकी देखभाल करना। अच्छी आदत
च . यातायात के नियमों का पालन करना। अच्छी आदत
छ. उत्सवों, मेलो, रेलों और खेलों में धक्का-मुक्की करना। गलत आदत
ज. अनावश्यक पानी न बहाना। अच्छी आदत
झ . हर दिन समय से स्कूल आना। अच्छी आदत
3. सोच विचार :बताइए-
टिप्पणी:- इन प्रश्नों का उत्तर विद्यार्थी स्वयं उत्तर पुस्तिका पर लिखें।
4. भाषा के रंग
4.क. वचन के अनुसार क्रिया का रूप बदलिए:-
पुलिस ने एक चित्र बरामद किया।
पुलिस ने कई चित्र बरामद किए।
बालिका ने एक पुस्तक खरीदी।
बालिका ने कई पुस्तकें खरीदीं।
बालक ने एक खिलौना खरीदा।
बालक ने कई खिलौने खरीदे।
रमेश ने एक रोटी खाई।
रमेश ने कई रोटियां खाईं।
4.ख. विलोम शब्द को जोड़िए -
शब्द विलोम
ताजा बासी
बढ़ा देना घटा देना
दुर्लभ सुलभ
दंड पुरस्कार
श्रेष्ठ हीन
सुरुचि कुरुचि
सुरक्षित अरक्षित
अस्वीकार करना स्वीकार करना
प्रश्न 4.ग. मुहावरों के अर्थ समझकर उनका वाक्य में प्रयोग कीजिए -
मुहावरा- सिर ऊंचा करना
अर्थ - सम्मान बढ़ाना।
वाक्य प्रयोग - युवक ने अपने अच्छे कार्य से अपने देश का सिर ऊंचा कर दिया।
मुहावरा - कलंक का टीका लगाना
अर्थ - बदनामी कराना
वाक्य प्रयोग - दूसरे युवक ने अपने बुरे काम से अपने देश के मस्तक पर कलंक का टीका लगा दिया।
मुहावरा - प्रतिष्ठा पर आंच आना
अर्थ - सम्मान घटना
वाक्य प्रयोग - हमें कोई ऐसा कार्य नहीं करना चाहिए जिससे देश की प्रतिष्ठा पर आंच आए।
मुहावरा - इधर की उधर लगाना
अर्थ - एक से दूसरे की शिकायत करना
वाक्य प्रयोग - इधर की उधर लगाना गलत आदत की निशानी है।
प्रश्न 4. घ. अंग्रेजी भाषा के बहुत से शब्द हिंदी भाषा में प्रयोग किए जाते हैं पाठ में आए ऐसे अंग्रेजी शब्दों को ढूंढ कर लिखिए जैसे- रेल
उत्तर. विद्यार्थी इस पाठ को पढ़कर इस तरह के शब्दों को स्वयं ढूंढ कर अपनी उत्तर पुस्तिका पर लिखें।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें