Wikipedia

खोज नतीजे

शुक्रवार, 9 फ़रवरी 2024

मलेथा की गूल फुलवारी कक्षा 4 पाठ 7 Maletha ki Gul Class 4 Hindi Phulwari Chapter 7

 





बोध प्रश्न :

प्रश्न ( 1 ) : उत्तर लिखिए –

(क) मलेथा के खेत बंजर क्यों पड़े रहते थे ?

उत्तर – पानी के अभाव में मलेथा के खेत बंजर पड़े रहते थे |


(ख) पानी लाने के लिए माधो सिंह ने अपने पत्नी को क्या उपाय बताया ?

उत्तर – माधो सिंह ने अपनी पत्नी को बताया कि अगर हम जी-जान से कोशिश करें तो हमारे गाँव में पानी आ सकता है |


(ग) माधो सिंह के मन में क्या सपना उभरता था ?

उत्तर – माधो सिंह के मन में सपना उभरता था कि यदि नदी का पानी किसी प्रकार उसके खेतों तक आ जाता तो उसके खेत भी हरी-भरी फसलों से लहलहा उठते |


(घ) सपना पूरा करने के लिए माधो सिंह ने क्या प्रतिज्ञा ली ?

उत्तर – माधो सिंह ने प्रतिज्ञा की – ‘जब तक मेरे शरीर में रक्त की एक भी बूँद रहेगी , मैं अपने गाँव मलेथा तक गूल निकालकर पानी लाने का प्रयास करूँगा | मैं तब तक चैन की नींद नहीं सोउंगा, जब तक मलेथा के एक-एक खेत तक पानी नहीं आ जाता |’


(ड.) माधो सिंह ने अपनी प्रतिज्ञा कैसे पूरी की ?

उत्तर – माधो सिंह ने अपने सपने को पूरा करने के लिए इस कार्य में जुट गए | कुछ समय पश्चात उन्होंने काफी गहरी सुरंग खोद ली | माधो सिंह के साहस और धैर्य को देखकर गाँव के लोग भी उनके साथ उस कार्य में लग गए | कठिन परिश्रम करते हुए उन्होंने गूल निर्माण का कार्य कर दिखाया और खेतों तक पानी पहुँच गया| इस प्रकार माधो सिंह ने अपनी प्रतिज्ञा पूरी की |




(च) माधो सिंह की दृढ़ प्रतिज्ञा और कठोर श्रम का क्या परिणाम निकला ?

उत्तर – माधो सिंह की दृढ़ प्रतिज्ञा और कठोर श्रम के परिणामस्वरूप मलेथा के खेत पानी पाकर हरे-भरे हो गए |


प्रश्न (2) सोच-विचार : बताइए –

(क) आप मलेथा गाँव के बच्चे होते तो पहाड़ में सुरंग बनाने में क्या सहयोग करते ?

उत्तर – अगर हम मलेथा गाँव के बच्चे होते तो हम भी सुरंग बनाने में पूरा सहयोग करते | पत्थर न तोड़ पाते तो भी हम उसे ढोने में अवश्य मदद करते।


(ख) आपके आस-पास कहाँ-कहाँ जल बरबाद हो रहा है ? सोचिए और जल की बरबादी रोकने के उपाय भी बताइए |

उत्तर – बच्चे इस प्रश्न का उत्तर स्वयं लिखें।


प्रश्न (3) भाषा के रंग –

(क) पाठ में एक वाक्य आया है ‘मैं तब तक चैन की नींद नहीं सोऊंगा जब तक मलेथा के एक-एक खेत तक पानी नहीं आ जाता |’ ऐसे तीन वाक्यों की रचना करें जिनमें ‘तब तक’ और जब तक’ शब्दों का प्रयोग हुआ हो |

उत्तर – बच्चे इस प्रश्न का उत्तर स्वयं लिखें।


(ख) नीचे लिखे शब्दों को उदाहरण के अनुसार लिखिए –


उत्साह – उत्साही

साहस – साहसी

बलिदान – बलिदानी

पराक्रम – पराक्रमी

परिश्रम – परिश्रमी

उद्यम – उद्यमी


(ग) नीचे लिखे शब्दों में से संज्ञा शब्द छांटिए –

(तीव्र, फावड़ा, माधो सिंह, खेत, गढ़वाल, गैंती, सुन्दर, सिंचाई, पहाड़, हम)

उत्तर – संज्ञा शब्द :- फावड़ा , माधो सिंह , खेत , गढ़वाल , गैंती, पहाड़।


(घ) नीचे लिखे शब्दों के दो-दो पर्यायवाची शब्द लिखिए –

उत्तर –

पवन – हवा , समीर

जल – पानी , नीर

पृथ्वी – धरती , वसुधा

कमल – पंकज , जलज

घर – मकान , गृह


(ड.) अपने वाक्यों में प्रयोग कीजिए –

पहाड़ – शहर के उत्तर दिशा में पहाड़ नजर आ रहे थे |

विचलित – कठिन परिस्थिति में भी वह तनिक भी विचलित नहीं हुआ |

तीव्र – राजू तीव्र गति से वाहन चला रहा था |

बंजरबंजर भूमि पर फसल उगाना कठिन कार्य है |

उत्साह – आज रवि स्कूल जाते समय बहुत उत्साह में था |

निश्चय – उसने परीक्षा देने का निश्चय किया |


(च) उचित स्थान पर विराम चिह्नों का प्रयोग कीजिए –

माधव प्रातःकाल उठकर सैर करने जाता है जलपान के बाद विद्यालय जाता है वहाँ खूब मेहनत से पढ़ता है सभी उसकी प्रशंसा करते हैं


उत्तर – माधव प्रातःकाल उठकर सैर करने जाता है| जलपान के बाद विद्यालय जाता है, वहाँ खूब मेहनत से पढ़ता है | सभी उसकी प्रशंसा करते हैं|


प्रश्न (4) आपकी कलम से –

(क) आपके आस-पड़ोस में भी ऐसी घटनाएं घटी होंगी , जब किसी ने कठिन समझे जाने वाले कार्य को कर दिखाया होगा | वह घटना कैसे घटी , अपने शब्दों में लिखिए ।

उत्तर छात्र अपना अनुभव लिखें ।


(ख) ‘मलेथा की गूल’ कहानी को संक्षेप में अपने शब्दों में लिखिए |

उत्तर – मलेथा नामक गाँव में माधो सिंह नाम का एक युवक अपनी पत्नी के साथ रहता था| उस गाँव के दोनों ओर नदी बहती थी, किन्तु दोनों ओर से पहाड़ से घिरा होने के कारण पानी के अभाव में खेत बंजर पड़े रहते थे |माधो सिंह के मन में सपना उभरता कि काश ! किसी प्रकार नदी का पानी खेतों तक आ जाए और खेतों में फसल उगाई जा सके | यह बात उसने अपनी पत्नी को बताई |

            माधो सिंह ने योजना बनाई कि यदि पहाड़ की तलहटी से होकर एक सुरंग बनाई जाय तो खेतों तक नदी का पानी लाया जा सकता है | पत्नी ने कार्य में साथ देने का वादा किया | उसने पहाड़ से सुरंग बनाना प्रारम्भ कर दिया | हफ्ते डेढ़ हफ्ते में काफी गहरी सुरंग बन गई | उसकी लगन और परिश्रम को देखकर गाँव वालों ने भी उसका साथ दिया | इस प्रकार माधो सिंह ने असंभव से कार्य को पूरा कर दिखाया | पानी पाकर बंजर भूमि भी फसलों से लहलहा उठी |



प्रश्न (6) मेरे दो प्रश्न : पाठ के आधार पर दो सवाल बनाइए –

उत्तर

(1) माधो सिंह के गाँव का क्या नाम था ?

(2) मलेथा गाँव के दोनों तरफ कौन सी नदियाँ बहती थीं ?


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Lesson 2 The Ant and the Dove/ PATELS CLASS 5

  Lesson 2 The Ant and the Dove Q.1 : Answer the following questions : (a) Where did the ant go and why ? Ans: The ant went to a river to dr...