Wikipedia

खोज नतीजे

गुरुवार, 11 जनवरी 2024

मज़ेदार मुहावरे

 

मुहावरा एक ऐसा वाक्य होता है जो वाक्य की रचना करने पर अपना एक अलग अर्थ या विशेष अर्थ प्रकट करता है। इनका प्रयोग करने से भाषा, आकर्षक, प्रभावपूर्ण तथा रोचक बन जाती है।


1. मुहावरा: आँख का तारा 
अर्थ:
बहुत प्यारा
वाक्य प्रयोग: यह बच्चा मेरी आँखों का तारा है।


2. मुहावरा – खून का प्यासा
अर्थ – जानी दुश्मन होना
वाक्य प्रयोग – उसकी क्या बात कर रहे हो, वह तो मेरे खून का प्यासा हो गया है।


3. मुहावरा: खून ठण्डा होना

अर्थ: उत्साह से रहित होना या भयभीत होना

वाक्य प्रयोग: आतंकवादियों को देखकर मेरा तो खून ठण्डा पड़ गया।


4. मुहावरा: गढ़ फतह करना

अर्थ : कठिन काम करना

वाक्य प्रयोग: आई.पी.एस पास करके दीक्षा ने सचमुच गढ़ फतह कर लिया


5. मुहावरा: गधे को बाप बनाना

अर्थ: काम निकालने के लिए मूर्ख की खुशामद करना

वाक्य प्रयोग : कार्तिक गधे को बाप बनाना अच्छी तरह जानता हैं।


6. मुहावरा: घर घाट एक करना

अर्थ: कठिन परिश्रम करना

वाक्य प्रयोग: नौकरी के लिए संजय ने घर घाट एक कर दिया।


7. मुहावरा: दिन गँवाना

अर्थ: समय नष्ट करना

वाक्य प्रयोग: बेरोजगारी में रोहन आजकल यूँ ही दिन गँवा रहा है।


8. मुहावरा: पासा पलटना

अर्थ: स्थिति उलट जाना

वाक्य प्रयोग: क्या करें पासा ही पलट गया, सोचा कुछ था हो कुछ गया।


9. मुहावरा – नजरबंद करना

अर्थ – जेल में रखना
वाक्य प्रयोग – गाँधी जी को अंग्रेजों ने कई बार नजरबंद करके रखा था।


10. मुहावरा – दीवारों के कान होना

अर्थ – किसी गोपनीय बात के प्रकट हो जाने का खतरा

वाक्य प्रयोग दीवारों के भी कान होते हैं, अतः तुम लोग बात करते समय सावधानी रखा करो।


11. मुहावरा – थक कर चूर होना

अर्थ – बहुत थक जाना

वाक्य प्रयोग – मई की धूप में चार कि० मी० की पैदल यात्रा करने के कारण मैं तो थककर चूर हो गया हूँ।


12. मुहावरा – तिनके का सहारा

अर्थ – थोड़ी-सी मदद

वाक्य प्रयोग – मैंने मोहित की जब सौ रुपए की मदद की तो उसने कहा कि डूबते को तिनके का सहारा बहुत होता है।


13.मुहावरा – डंका बजाना

अर्थ – प्रभाव जमाना
वाक्य प्रयोग – आस्ट्रेलिया ने सब देशों की टीमों को हरा कर अपना डंका बजा दिया

14. मुहावरा – टाँग अड़ाना
अर्थ – अड़चन डालना
वाक्य प्रयोग – हर बात में टाँग ही अड़ाते हो या कुछ आता भी है तुम्हे ?

15. मुहावरा – जख्म पर नमक छिड़कना
अर्थ -दुःखी या परेशान को और परेशान करना
वाक्य प्रयोग – जब सोहन भिखारी को बुरा-भला कहने लगा तो मैंने कहा कि हमें किसी के जख्म पर नमक नहीं छिड़कना चाहिए।




कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Lesson 2 The Ant and the Dove/ PATELS CLASS 5

  Lesson 2 The Ant and the Dove Q.1 : Answer the following questions : (a) Where did the ant go and why ? Ans: The ant went to a river to dr...