Wikipedia

खोज नतीजे

रविवार, 11 फ़रवरी 2024

वाटिका पाठ 5, पाठ 13 सरदार वल्लभ भाई पटेल / vatika kaksha 5/ chapter 13/ sardar vallabh bhai patel

 प्रश्न-1: बोध प्रश्न : उत्तर लिखिए –

(क) वल्लभ भाई पटेल का जन्म कब और कहाँ हुआ ?

उत्तर- वल्लभ भाई पटेल का जन्म 31 अक्टूबर 1875 को गुजरात के पेटलाद तालुके के करमसद गाँव में हुआ था |


(ख) बारदोली का सत्याग्रह आंदोलन क्यों हुआ ?

उत्तर- किसानों पर सरकार ने लगान की दर बढ़ा दी | जिसके विरोध में बल्लभ भाई पटेल ने गाँव वालों को संगठित किया जिससे सरकार को लगान तो दूर, गाँवों में अंग्रेज अफसरों को भोजन, रिहाइस और सवारी तक मिलना मुश्किल हो गया |


(ग) बारदोली के सत्याग्रह आंदोलन में सरकार क्‍यों झुकी ?

उत्तर- बारदोली सत्याग्रह आन्दोलन में हाजारों लोग जेल गए | उनकी गाय, भैसे तक जब्त कर ली गई पर सरकारी खजाने में एक रूपया भी जमा नहीं हुआ | सरकार को जब्त किए गए सामान को उठाने वाला कोई मजदूर नहीं मिलता था और न जब्त की गयी जायदाद की नीलामी में बोली लगाने वाला आदमी | अंततः सरकार को आन्दोलन के आगे झुकना पड़ा |



(घ) वल्लभभाई पटेल की देश को सबसे बड़ी देन क्या है ?

उत्तर- आजादी के पश्चात बल्लभ भाई पटेल ने देशी रियासतों के एकीकरण में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई | जिसके फलस्वरूप 600 देशी रियासतें भारतीय संघ का अटूट अंग बन गई और भारत के मानचित्र को नवीन स्वरूप प्रदान किया |


प्रश्न-2. पटेल जी के उस कथन को लिखिए –

* जिसे उन्होंने बम्बई (मुम्बई) की सभा में कहा था।

उत्तर- “अंग्रेज भारत को जितनी जल्दी आजाद कर दें, उतना ही अच्छा | यदि देरी की गई, तो यह उन्हीं के लिए खराब बात होगी |”



* जिसे उन्होंने अपने पचहत्तरवें जन्मदिवस पर कहा था।

उत्तर- “उत्पादन बढ़ाओ, खर्च घटाओ और अपव्यय बिल्कुल न करो |”


(घ) नीचे लिखे शब्दों का अपने वाक्यों में प्रयोग कीजिए –


सत्याग्रह- बल्लभ भाई ने झंडा सत्याग्रह का नेतृत्व किया था

आंदोलन- आन्दोलन को सत्याग्रह भी कहते हैं

सूझबूझ- दीपक की सूझबूझ से उस लड़की की जान बच गई

परिश्रम- परिश्रम सफलता की कुंजी है

सेनानी- हम महान स्वतंत्रता सेनानियों को सदैव याद रखेंगे

सफलता- सही दिशा में निरंतर कार्य करने से सफलता निश्चित है


(ड) नीचे लिखे अशुद्ध शब्दों की वर्तनी ठीक कीजिए –

अशुद्ध शब्द शुद्ध शब्द

अनुसाशन   अनुशासन

स्वराज       स्वराज्य

सत्यागृह सत्याग्रह

अंत्तराष्ट्रीय   अंतर्राष्ट्रीय

रगंना   रंगना

श्रृंगार शृंगार

सवतंत्रता स्वतंत्रता

(व) नीचे दिए गए कथनों को शुद्ध करके लिखिए –


          

अशुद्ध वाक्य   

शुद्ध वाक्य

उनकी स्वास्थ्य रहता था ठीक नहीं

उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं रहता था |

सरदार पटेल स्वतंत्रता संग्राम के महान सेना थे।

सरदार पटेल महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी थे |

वल्लभभाई के गैरकानूनी प्रयास से बेगार प्रथा हो गई बंद।

बल्लभभाई के प्रयास से गैरकानूनी बेगार प्रथा बंद हो गई








(छ) पाठ में से ऐसे पाँच वाक्य छाँटकर लिखिए जिनकी शुरुआत सर्वनाम शब्दों से हुई है। जैसे – वह अपना सारा समय अध्ययन में ही लगाते थे।

उत्तर-

·                 ·    उन्होंने गाँव के लोगों को संगठित किया |

·      उनकी गाय, भैंस तक जब्त कर ली गई पर उन्होंने सिर न झुकाया |

·      वह गिरफ्तार कर लिए गए और उनको 3 माह की कैद और 500 रू० का जुर्माने की सजा दी गई |

·      वह अंतिम समय तक कठिन परिश्रम करते रहे |

·     उन्होंने   अपने पचहत्तरवें जन्म दिवस पर राष्ट्र को सन्देश दिया था |


(ज) नीचे दिए गए दो वाक्‍यों को मिलाकर एक वाक्य बनाइए –

जैसे – सन्‌ 1929 में लाहौर में पूर्ण स्वराज की माँग की गई। सरकार ने इसे नहीं माना।

 सन्‌ 1929 में लाहौर में की गई पूर्ण स्वराज की माँग को सरकार ने नहीं माना।


उनकी आँख के पास एक फोड़ा निकल आया। वह बढ़ता ही जा रहा था। 

 उनकी आँख के पास एक फोड़ा निकल आया और वह बढ़ता ही जा रहा था |


किसी में साहस न होता था कि गरम सलाख को फोड़े में धंसाए। भय था कि कहीं आँख में न लग जाए। 

 किसी में साहस न होता था कि गरम सलाख को फोड़े में धंसाए क्योंकि भय था कि कहीं आँख में न लग जाए |


० सरदार पटेल के सामने अनेक समस्याएँ आईं। उन्होंने बहुत सूझबूझ से सब पर काबू पा लिया। 

सरदार पटेल के सामने अनेक समस्याएँ आईं पर उन्होंने बहुत सूझबूझ से सब पर काबू पा लिया |


प्रश्न-7.अब करने की बारी –

(क) देश की आजादी तथा नव निर्माण में हाथ बँटाने वाले दस महापुरुषों के बारे में जानकारी संकलित कीजिए |

उत्तर- देश की आजादी तथा नव निर्माण में हाथ बँटाने वाले दस महापुरुष निम्नलिखित हैं –


महात्मा गाँधी

सरदार वल्लभ भाई पटेल

डॉ भीमराव अंबेडकर

पं० जवाहर लाल नेहरू

लाल बहादुर शास्त्री

बिनोवा भावे

सी राजगोपालाचारी

डॉ राजेन्द्र प्रसाद

जाकिर हुसैन

मौलाना अबुल कलाम आजाद


प्रश्न-8. मेरे दो प्रश्न : पाठ के आधार पर दो सवाल बनाइए –

वल्लभभाई पटेल के माता-पिता का क्या नाम था ?

बारदोली का प्रसिद्ध सत्याग्रह कब शुरू हुआ था ?

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Lesson 2 The Ant and the Dove/ PATELS CLASS 5

  Lesson 2 The Ant and the Dove Q.1 : Answer the following questions : (a) Where did the ant go and why ? Ans: The ant went to a river to dr...