प्रश्न-1. बोध प्रश्न : उत्तर लिखिए –
(क) पाठ में खेलकूद के क्या-क्या लाभ बताए गए हैं ?
उत्तर- खेलकूद से स्वास्थ्य सही रहने के साथ-साथ अन्य गुण भी मनुष्य सीखता है, जैसे- घमंड न करना, हारने में साहस न छोड़ना, दूसरे से चोट लग जाए तो सहन कर लेना, नियमपूर्वक कार्य करना आदि |
(ख) लेखक का स्वप्न कब पूरा हुआ ?
उत्तर- हेलसिंकी (फ़िनलैंड) के मैदान में अपनी हॉकी टीम को अंतरराष्ट्रीय ओलम्पिक में जीत दिला कर लेखक का सपना पूरा हुआ |
(ग) “जन गण मन हमेशा प्रिय होता है लेकिन उस दिन की बात और ही थी”। लेखक ने ऐसा क्यों लिखा है ?
उत्तर- लेखक जब विक्ट्री स्टैंड पर खड़ा हुआ तो उसने अपने भाग्य को सराहा कि हॉकी में विश्वविजयी होने के भारत के गौरव की वह रक्षा कर सका | इसलिए लेखक ने ऐसा लिखा |
(घ) लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए क्या होना आवश्यक है ?
उत्तर- लक्ष्य प्राप्त करने के लिए यदि मनुष्य अपना धैर्य और साहस न छोड़े और निरंतर प्रयास करता रहे तो वह अपना लक्ष्य प्राप्त कर सकता है |
प्रश्न-4. अब करने की बारी
(क) पता कीजिए और लिखिए –
हमारे देश का राष्ट्रीय खेल कौन सा है ?
उत्तर:- हमारे देश का राष्ट्रीय खेल हॉकी है।
प्रश्न :- राष्ट्रीय खेल दिवस कब मनाया जाता है ?
उत्तर:- राष्ट्रीय खेल दिवस 29 अगस्त को मनाया जाता है।
प्रश्न:- राष्ट्रीय खेल दिवस किसकी याद में मनाया जाता है ?
उत्तर:- राष्ट्रीय खेल दिवस प्रसिद्ध भारतीय हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की याद में मनाया जाता है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें